Ticker

6/recent/ticker-posts

योगी सरकार में सहारनपुर के विकास को मिल रही नई रफ्तार - राजीव गुंबर

योगी सरकार में सहारनपुर के विकास को मिल रही नई रफ्तार - राजीव गुंबर

वार्ड-21 कपिल विहार एवं वार्ड-39 विनय विहार में करीब 60 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 21 कपिल विहार एवं वार्ड संख्या 39 विनय विहार में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास नगर विधायक श्री राजीव गुंबर व महापौर श्री अजय कुमार सिंह द्वारा  किया गया। 

इस अवसर पर नगर विधायक श्री राजीव गुंबर ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री जी ने सहारनपुर के विकास को भी सदैव प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के माध्यम से शहर के उन क्षेत्रों में भी आवश्यक विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जहां लंबे समय से स्थानीय नागरिक इन सुविधाओं की मांग कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक नागरिक का अधिकार हैं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कपिल विहार एवं विनय विहार में सीसी रोड और नाली निर्माण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।नगर विधायक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की विकासपरक सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सहारनपुर में भी सड़क, नाली, प्रकाश, पेयजल सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।महापौर श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत इन कार्यों से कपिल विहार एवं विनय विहार के नागरिकों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के समन्वय से सहारनपुर को बेहतर, स्वच्छ और सुविधायुक्त शहर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है और सहारनपुर में भी विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय वशिष्ठ पार्षद राजकुमार शर्मा  ,  कपिल धीमन शिव मंगल सिंह , धन प्रकाश ,पूर्व पार्षद अजय शर्मा   शक्तिकेंद्र संयोजक गौतम सैनी ,वार्ड अध्यक्ष अमित चौहान , शक्तिकेंद्र संयोजक अक्षय मित्रवत , शक्तिकेंद्र संयोजक गौरव शर्मा , प्रवेश उपाध्याय , विमल गुप्ता ,डॉक्टर सुधीर ,अशोक कुमार शर्मा , मलखान सिंह , राम बहादुर यादव ,अंकित त्यागी, आशीष शर्मा ,आजाद सैनी, महिमा सिंह सिंह , मंडल उपाध्यक्ष विपिन शर्मा ,आदित्य भारद्वाज ,गजेंद्र तनेजा , कौटिल्य धीमान, राजकुमार कल्याणी , बूथ अध्यक्ष राजीव धीमान ,एसपी शर्मा ,प्रवीण कुमार ,जय किशन शर्मा ,मोनू ,सुरेंद्र फोरमैन,अभिनंदन सैनी , पवन गांधी,संजय शर्मा , विपिन शर्मा , डॉ प्रदीप शर्मा , विष्णु दत्त शर्मा ,मोनू कश्यप , राजकुमार धीमान ,राजकुमार वर्मा ,गौरव शर्मा ,सत्येंद्र सेन , अमित ,अतुल ,प्रदीप सेन , मोहन त्यागी , विकास त्यागी ,सचिन , सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिक्षक दिवस पर सरस्वती पब्लिक स्कूल सौराना में शिक्षकों का सम्मान