Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण कराए जाने की माँग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण कराए जाने की माँग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सौंपकर समस्याओं को शीघ्र निस्तारण कराए जाने की माँग की।

भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष ग़ालिब प्रधान व युवा मंडल महासचिव पुनीत चौधरी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुँचे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ को सौंपा।ज्ञापन में मुख्य रूप से तहसील प्रांगण में गहरे खड्डों को भरने के लिए मिट्टी भराव कराने,ग्राम हलगोवा, चकवाली, अहमदपुर व मुंडीखेड़ी के किसानों की सहमति के बिना उनकी जमीन औद्योगिक गलियारे में शामिल न किए जाने, रामपुर मनिहारन शहरी पुल से गोचर कॉलेज (वाया घसोती) मार्ग की साइडें दुरुस्त कराने और ग्राम भोजपुर में 'नमामि गंगे योजना' के तहत लंबित पानी की टंकी का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की गई है।इस दौरान युवा तहसील अध्यक्ष सुमित चौधरी, जिला सचिव कान सिंह राणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुशलपाल चौधरी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सन्नी चौधरी, योगेश चौधरी एवं युवा तहसील महासचिव अंकुर चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जन्माष्टमी पर पहाड़पुर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा