जन्माष्टमी पर पहाड़पुर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा
आपसी संस्कृति व भाईचारे को मजबूत करते है त्यौहार-गुड्डू सैनी
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को शोभायात्रा निकाल हर्षोल्लास से मनाया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर देवबंद के महंत पंडित गौरव उपाध्याय व समाजसेवी गुड्डू भैया द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर गुड्डू सैनी ने कहा कि त्योहार से आपसी भाईचारा व संस्कृति को मजबूती को मिलती है। समिति के अध्यक्ष बोबी कश्यप ने बताया कि समिति द्वारा लगातार विगत 26 वर्षों से जन्माष्टमी के अवसर पर इस शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन नवमी को आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गांव में रहने वाले सभी समाज के लोगों में भाईचारा व संस्कृति का पुनर्जागरण करना है। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण का रूप धरे छोटे-छोटे बालकों की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा बाजार स्थित शिवमन्दिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान समिति के सदस्य मांगेराम सैनी, रामनरेश सैनी, छोटा उपाध्याय, बब्बू शर्मा, अजय शर्मा, पवन वर्मा, नरेंद्र सैनी, कमल, प्रियांशु, सत्यम, आर्यन और रिषभ मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ