विकास भवन सभागार में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह दिवस का गरिमापूर्ण एवं भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सभी ने देखा सजीव प्रसारण
शिक्षकों के समर्पण, नवाचार एवं उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के दृष्टिगत 61 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर किया गया सम्मानित
शिक्षक समाज के चरित्र एवं भविष्य के निर्माणकर्ता - महापौर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित, शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह दिवस का गरिमापूर्ण एवं भव्य आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। समारोह में सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उनके समर्पण, नवाचार एवं उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान को नमन किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में शिक्षको, छात्रों, अभिभावको, जनप्रतिनिधियो को दिखाया गया। समारोह में जनपद के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले 61 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के 39 शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय बिहारीगढ़ की श्रीमती शिल्पी उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर नंबर 2 डॉक्टर अनु चौधरी, कृपाल मलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडोला विकास खंड नांगल, ए.आर.पी. संजय कुमार विकास खंड रामपुर, एस.आर.जी. सरफराज आलम, वरुण कुमार पीएम श्री विद्यालय जड़ौदा जट विकास खंड देवबंद, स्पेशल एजुकेटर शशिकांत प्रसाद सिंह विकास खंड बलियाखेड़ी, श्रीमती मीनू विकास खंड पुवारका इत्यादि शिक्षकों तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 22 शिक्षक शामिल रहे। शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार ने अपने उदबोधन में कहा क़ि आप जैसे शिक्षकों के मार्गदर्शन हो जाने पर सभी कार्य सफल हो जाते है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। सम्मान दिवस समारोह में शिक्षकों के योगदान को नमन किया गया। उन्होंने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी शिक्षकों के दर्शन करना ऐसा है जैसे चारों धाम के दर्शन कर लिए हों।” उन्होंने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज के चरित्र एवं भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के शिक्षक जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग भी साझा किए।नगर विधायक श्री राजीव गुंबर ने अपने कहा कि 05 सितम्बर को महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के रूप में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने अपने शिक्षक श्री ओ.पी. त्यागी को भावपूर्ण स्मरण करते हुए नमन किया तथा कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि एक शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देता, बल्कि पीढ़ियों का निर्माण करता है और राष्ट्र के भविष्य की नींव मजबूत करता है। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जय करन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कु0 कोमल, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी, जिला समन्वयक अरविंद कुमार सिंह, एस.आर. कपिल दुआ, सरफराज आलम, अमित शर्मा, रविन्द्र पंवार, पूनम तनेजा, मनमोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ