Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षक सम्मान समारोह में चौधरी शीशपाल सिंह हुए सम्मानित

 शिक्षक सम्मान समारोह में चौधरी शीशपाल सिंह हुए सम्मानित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मान्यता प्राप्त विद्यालय कल्याण संगठन, जनपद सहारनपुर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में संगठन संरक्षक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह जी को शिक्षा एवं संगठन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संगठन संरक्षक श्री सुशील पुंडीर जी ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर राणा ने सभी पदाधिकारियों एवं विद्यालय संचालकों से एकजुट होकर विद्यालय हित में कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल भाटी ने कहा कि आपसी सहयोग और एकता से संगठन शिक्षकों एवं विद्यालयों के हितों की आवाज को और मजबूती से उठाएगा। जिलाध्यक्ष विनेश कुमार त्यागी ने सभी विद्यालय संचालकों से संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन श्री सलामत खान ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सभी पदाधिकारियों एवं विद्यालय संचालकों की एकजुटता से ही संभव है। हमें आपसी मतभेदों को दूर रखकर शिक्षा एवं विद्यालय हित में मिलकर कार्य करना चाहिए।सम्मान प्राप्त करने के बाद चौधरी शीशपाल सिंह जी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए सभी से एकजुट होकर शिक्षा एवं विद्यालय हित में कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जनपद के विद्यालय संचालक, शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।प्रमुख विद्यालय संचालकगण: नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सुनील शर्मा, गुलशन सैनी, अनोज त्यागी, संकेत कुमार, अश्वनी शर्मा, सत्यपाल सिंह, प्रदीप कुमार, शेरपाल सिंह, श्री वीरेंद्र त्यागी, अजय सैनी, देवदत्त शर्मा, राजकुमार, अरुण कांबोज, संजय पुंडीर बड़गांव, अतुल शर्मा, सतेंद्र कुमार, जब्बार, प्रवीण सैनी, कर्म सिंह, मुकेश त्यागी, संजय गुप्ता, गौरव एवं अन्य विद्यालय संचालकगण।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जन्माष्टमी पर पहाड़पुर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा