Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षक दिवस पर सरस्वती पब्लिक स्कूल सौराना में शिक्षकों का सम्मान

 शिक्षक दिवस पर सरस्वती पब्लिक स्कूल सौराना में शिक्षकों का सम्मान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सौराना-सहारनपुर-सरस्वती पब्लिक स्कूल, सौराना में शिक्षक दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक-चंदन कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री विनेश कुमार त्यागी द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके समर्पण, मेहनत एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में दिए जा रहे अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री सुरेश चन्द्र शर्मा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम को और मनोरंजक बनाने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेलों का भरपूर आनंद उठाया।विद्यालय के प्रबंधक श्री विनेश कुमार त्यागी ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी विकसित करते हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना चौधरी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण एवं मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों की सफलता का आधार है।कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। तिलक-चंदन, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं ने शिक्षक दिवस के आयोजन को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ: प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना चौधरी, सुरेश चन्द्र शर्मा, हिमांशु त्यागी, अनुज शर्मा, जयवीर सिंह, पूजा सोनी, गौरी, रितु, प्रतिभा, मीनाक्षी, बबीता, अंशु, रितु धीमान, रूबीना, शिवानी त्यागी, खुशबू, रेशमा सैनी, खुशबू यादव, शिखा सिंह, ईशु एवं बोबी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जन्माष्टमी पर पहाड़पुर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा