Ticker

6/recent/ticker-posts

टटीरी के खाटू मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ भव्य संकीर्तन का आयोजन

टटीरी के खाटू मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ भव्य संकीर्तन का आयोजन

रिपोर्ट विवेक जैन

बागपत-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सिद्ध पीठ श्री शनि धाम एवं श्री खाटू श्याम मंदिर, अग्रवाल मंडी टटीरी, बागपत में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भक्तिरस का आनंद लिया।

वृंदावन से पधारे स्वामी शिवानन्द दास ब्रजवासी भागवत आचार्य, मुकेश ब्रजवासी, राजन ब्रजवासी, प्रवीण ब्रजवासी, अमित ब्रजवासी एवं ललित ब्रजवासी की संकीर्तन मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल शास्त्री ने विधि-विधान के साथ भगवान कृष्ण का पूजन-अर्चन कराया तथा श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि और उनके परिवारों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
उपाध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। कोषाध्यक्ष नितिन मानव ने भी सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और संस्कारों की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए तथा भव्य आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल, सचिव अंकुर पंडित, उपाध्यक्ष विनोद गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन मानव सहित मंदिर के समस्त पदाधिकारियों व सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जन्माष्टमी पर पहाड़पुर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा