Ticker

6/recent/ticker-posts

आचार्य संत कंवरपाल ब्रह्मचारी ने अरदास कर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

आचार्य संत कंवरपाल ब्रह्मचारी ने अरदास कर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

रिपोर्ट एसडी गौतम

थानाभवन-अखिल भारतीय संत शिरोमणी सतगुरु रविदास मिशन रजि० गुरु गद्दी ऊन जिला शामली के महंत आचार्य संत कंवरपाल ब्रह्मचारी जी महाराज ने गाँव मसावी में पहुंचकर गुरु सेवक नाथीदास के परिजनों को सांत्वना दी।

गांव मसावी निवासी नाथीदास बीते मंगलवार की सुबह सत्संग उपरांत गुरु चरणों में लीन हो गए थे जानकारी मिलते ही शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए गुरु गद्दी ऊन के महंत आचार्य कंवरपाल ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि जीवन मरण एक अटल सत्य है जो दुनियाँ में आया है उसको एक दिन जाना पड़ेगा। उन्होंने सतगुरु रविदास जी महाराज, स्वामी ज्ञानभिक्षुक जी महाराज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के श्री चरणों में अरदास कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान पत्रकार एसडी गौतम, नितरामदास, कलवादास, बिशनसिंह, कंवरपाल प्रधान, विनोद, अदमसिंह, बिंदादास, पोपिन, रोहताश, पाल्लादास, श्यामलाल, संजयदास, करणसिंह, अनूपदास, शिवेन्द्र धारियां, मुन्ना, सोनालाल, अनुज दास, अमर दास, अरुण कुमार समेत सैकड़ो व्यक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आचार्य संत कंवरपाल ब्रह्मचारी ने अरदास कर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना