सितम्बर के अंतिम सप्ताह में होगा सामाजिक न्याय सम्मेलन-चौ नीरपाल
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर सामाजिक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी, पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह से भेंट करके उनका स्वागत किया।
चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि समाज सेवा और सामाजिक कार्यों से बढ़कर कोई काम नहीं है आप समय समय पर सामाजिक कार्य करते रहते हो इसलिए आप सभी बधाई के पात्र है।समाज में फैल रही दूरियों को एक दूसरे के नजदीक लाकर मिटाना चाहिए।आप सभी एकजुट रहोगे तो मजबूत रहोगे।सितम्बर माह के अंत में सहारनपुर में सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।उसमें बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाएंगे।समिति के संयोजक मो समर ने कहा कि हमें चौ नीरपाल सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए जो हमेशा से समाज को जोड़ने,आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कार्य करते आ रहे है।इस अवसर पर मुकुल चौधरी,मो आकिब ,मुर्तजा सलीम,मिंटू चौधरी,मो शोहेब एडवोकेट,मुमताज प्रधान,फैसल हमीद, प्रवीण सिंह आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ