ग्लोकल विश्वविद्यालय में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
37 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), छात्र कल्याण अधिष्ठाता टीम एवं हेल्पिंग हैंड्स इमरजेंसी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के 37 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी संदेश दिया।
शिविर का संयोजन डॉ. शोभा त्रिपाठी, श्री जोगेंद्र रोहिल्ला एवं श्री अफजल खान पिठौरी के मार्गदर्शन एवं समन्वय में किया गया। छात्र संयोजकों के रूप में समसुद्दीन, मुस्तहाब एवं अहकाम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया तथा शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।रक्त संग्रह का कार्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सहारनपुर के अंतर्गत सेठ बलदेव दास हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। अस्पताल की पूरी टीम ने शिविर में उपस्थित रहकर रक्तदाताओं की आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया। रक्तदान का प्रारंभ श्री जोगेंद्र रोहिल्ला जी ने किया, उनके साथ-साथ प्रमुख रक्तदाताओं में डॉ. आयुषी, मुस्तहाब चौधरी, साहिल त्यागी, अली मुर्तजा, प्रियांशु आदि रहे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं आयोजक टीम ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का मानवीय संकल्प है। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा-भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
0 टिप्पणियाँ