LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए
रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल
सहारनपुर -लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया 1964 देहरादून मंडल की बैठक दिल्ली रोड स्थित गुज्जर भवन में आयोजित की जिसमे 15 शाखाओं के पदाधिकारियों व वरिष्ठ अभिकर्ताओं सहित करीब 350 सदस्य उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष राजेश सिंघल, मंडल सचिव व कोषाध्यक्ष अनुज शर्मा चुने गए।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह काला, राष्ट्रीय महासचिव SBS चावला, फाइनेंस कंपनी अध्यक्ष चंद्रभान पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश तिवारी, जोनल अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी, जोनल सचिव विजय कुमार सिंह, जोनल कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन पांडे, जोनल उपाध्यक्ष सुभाष संगम मौजूद रहे।मंडल प्रबंधक एस.पी. पंत, एस. एम. कोठारी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कनौजिया व मंडल सचिव ने विचार रखे। संचालन सुभाष संगम ने किया। इस अवसर पर अनुज गोयल, हरपाल सिंह, नाहिद कमाल, विजेंद्र कुमार शर्मा, आदित्य राठी, सुभाष सिंह, मुकेश चौधरी, वीरेंद्र सिंह मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ