Ticker

6/recent/ticker-posts

बाइक पर सवार दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

 बाइक पर सवार दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट -एसडी गौतम

नागल-पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा आदेशित "नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान के तहत एसएसपी के निर्देशन और एसपी देहात व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में थाना पुलिस ने दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार थाना पुलिस देर रात्रि स्टेट हाईवे खजूरवाला में अंडरपास पर चेकिंग कर रहे थे कि तभी गागलहेडी की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवक पुलिस को देख सकपका गए और भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस ने समय रहते तब पूछ लिया पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान विपुल पुत्र देवी सिंह व अभिषेक पुत्र ओमपाल निवासी गांव बहलोलपुर थाना रामपुर जिला सहारनपुर के रूप में हुई है जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 48.49 ग्राम व एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP11CV2106 बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को 8/21 एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध न्यायालय में पेश कर दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव, उपनिरीक्षक नवीन जयंत, रणजीत सिंह, रिंकू कुमार व केतू गौतम आदि साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अमरदीप जैन को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी,बनाया राज्य प्रवक्ता