छड़ी पूजन के साथ विधि विधान से शुरू हुआ तीन दिवसीय मेला
रिपोर्ट -एसडी गौतम
नागल-भाटखेड़ी रोड स्थित जाहरवीर गोगा महाडी पर मंगलवार से तीन दिवसीय विशाल मेले का शुभारंभ छड़ी पूजन के साथ विधि विधान से हुआ।
जानकारी देते हुए मुख्य पुजारी विशंभर दास कश्यप ने बताया कि पिछले लगभग 45 वर्षों से महाडी पर जाहरवीर गोगाजी की याद में मेले का आयोजन होता रहा है जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा निशान चढ़ाकर मन्नत मांगी जाती है। उन्होंने बताया कि यह मेला मंगलवार से शुरू होकर बृहस्पतिवार तक चलेगा। मेंन बाजार स्थित बिशम्बर दास भगत के आवास से छड़ी पूजन कर शोभायात्रा के रूप में छड़ियों को गोगा महाडी पर स्थापित किया गया। शोभायात्रा के दौरान बैंड व डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आये। इस दौरान महाडी पुजारी विनोद भगत, संजू कश्यप, पोलू कश्यप, चेतन, बिजेंदर बर्मन, मेवाराम प्रधान, नरेश वर्मा, राहुल, सोनू कश्यप, सतकुमार, अक्षय, सुदामा, कुलदीप सैनी, अनमोल, बंटी व झूला संचालक सोनू कुमार समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल राधेश्याम यादव, उपनिरीक्षक शिवकार सिंह व उपनिरीक्षक सत्येंद्र राठी मयटीम के साथ मुस्तैदी से डटे रहे।


0 टिप्पणियाँ