अमरदीप जैन को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी,बनाया राज्य प्रवक्ता
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महानगर कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अमर दीप जैन को कांग्रेस का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन पवन खेड़ा द्वारा प्रदेश में कुल 45 प्रवक्ताओं का पैनल तैयार किया गया है, जिसमें सहारनपुर से अमर दीप जैन का चयन हुआ है। राज्य प्रवक्ता के चयन के लिए सहारनपुर जिले से चार नाम भेजे गए थे। इनमें दो नाम महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी तथा दो नाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा की ओर से भेजे गए थे।सभी अभ्यर्थियों का करीब छह माह पूर्व मेरठ में साक्षात्कार हुआ था।साक्षात्कार के बाद अमर दीप जैन का राज्य प्रवक्ता के रूप में चयन किया गया। अमर दीप जैन के चयन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष संदीप राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और अधिकृत प्रवक्ता अमर दीप जैन द्वारा दिए गए बयानों को ही कांग्रेस का आधिकारिक बयान माना जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इनके अतिरिक्त यदि कोई पार्टी कार्यकर्ता किसी विषय पर बयान देता है तो वह उसका व्यक्तिगत बयान होगा, उसे पार्टी का आधिकारिक पक्ष नहीं माना जाएगा।
0 टिप्पणियाँ