प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की गयी
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय, उ0प्र0 के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में प्रदेश स्तरीय (सीनियर) महिला कबड्डी प्रतियोगिता 15 से 17 सितम्बर, 2026 तक डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान को राहुल चोपड़ा क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया तथा प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया।अति विशिष्ट अतिथि राम भरोस सारण, संयुक्त मजिस्ट्रेट सहारनपुर एवं कुलदीप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट को राहुल चोपड़ा, क्रीड़ाधिकारी के द्वारा बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन की घोषणा की गयी।
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 17 मण्डलों से कुल 255 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वाराणसी मण्डल बनाम अलीगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 27-05 से विजयी रहा। दूसरा मैच गोरखपुर मण्डल बनाम मुरादाबाद मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें गोरखपुर मण्डल 25-16 से विजयी रहा। तीसरा मैच सहारनपुर मण्डल बनाम बरेली मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर मण्डल 22-02 से विजयी रहा।प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका सुरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, शराफत अली, माया प्रसाद, अवनीश कुमार राय, निर्भय सिंह, अनुप सिंह, देवेश सिंह, सरफराज खान, संजू रानी, यशोदा त्रिपाठी, क्षमा शर्मा के द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर अनिमेष सक्सेना (क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या), सुरेश कुमार सिंह, चेयरमेन रेफरी बोर्ड, प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, ईश्वर पाल मुखिया, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, आदेश कुमार, सुप्रिया, भावना तोमर, सन्नी कुमार, आकाश कुमार, प्रिंयका, बृजेश कुमार, गौरव कुमार, रविकान्त, सुनील कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार के द्वारा किया गया।


0 टिप्पणियाँ