विकास कार्यो में इंजीनियरों की तकनीकी दक्षता महत्वपूर्ण- महापौर
महापौर ने निगम इंजीनियरों के साथ मनाया इंजीनियर्स डे
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज निगम स्थित अपने कार्यालय में नगर निगम के अभियंताओं एवं पार्षदों के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ ‘इंजीनियरिंग डे’ मनाया। उन्होंने महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र सहित निर्माण व जलकल विभाग के इंजीनियरों को केक खिलाते हुए समस्त अभियंताओं एवं तकनीकी अधिकारियों को विकास कार्यो में उनके समर्पण के लिए साधुवाद देते हुए इंजीनियरिंग डे की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने देश के महान इंजीनियर, भारत रत्न विश्वेश्वरैया का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि सहारनपुर के सुनियोजित एवं सर्वांगीण विकास में हमारे अभियंताओं और तकनीकी टीम का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। शहर की मजबूत सड़कें, बेहतर जल व्यवस्था, नालियों एवं अन्य विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में उनकी मेहनत और तकनीकी दक्षता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग के इतिहास में आज का दिन बहुत्वपूर्ण है। यह दिवस देश के विकास, तकनीकी प्रगति और बुनियादी ढांचे में इंजीनियरों के योगदान को सम्मानित करता है। महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने भी इंजीनियर्स की ओर से महापौर को बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर उक्त के अतिरिक्त ए.ई. मदन पाल, अधिशासी अभियंता जलकल विजय बहादुर सिंह, जल कल ए ई पवन कुमार, मदनपाल के अलावा ललित गर्ग, अनूप कुमार व अनुज कुमार सहित समस्त जे ई तथा पूर्व सभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद राजू जाटव, वीरेंद्र उपाध्याय, सोपिन पाल, राजकुमार शर्मा, कपिल धीमान, राजेंद्र सिंह कोहली, चौधरी वीर सिंह सिद्धू पार्षद प्रतिनिधि नीरज दिवाकर व अक्षु छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ