Ticker

6/recent/ticker-posts

सेंट एंजेल्स स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 सेंट एंजेल्स स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट-विवेक जैन 

बागपत-सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। आज प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर ब्लू, रेड, ग्रीन व येलो हाउस के खिलाड़ियों के बीच प्रथम चरण के मैच खेले गए।
बालकों के जूनियर वर्ग में पहला मैच येलो हाउस के आयुष व ब्लू हाउस के अथर्व के बीच खेला गया, जिसमें येलो हाउस के आयुष ने ब्लू हाउस के अथर्व को 11-8 व 11-9 से हराकर प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रवेश किया। इसके अलावा रेड हाउस के सिद्धार्थ ने येलो हाउस के राजा को 11-04, 7-11 व 11-08 से रेड हाउस के पर्जन्य ने ब्लू हाउस के मोहित को 11-05, 7-11 व 13-11 से रेड हाउस के वेदांश ने ग्रीनहाउस के गितेश को 11-06 व 11-09 से रेड हाउस के नीरव ने ब्लू हाउस के नमन को 11-09 व 13-11 से हराकर द्वितीय चरण में प्रवेश किया। बालकों के सब जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस के अविराज ने येलो हाउस के शौर्य को 11-09, 12-14 व 11-09 से ब्लू हाउस के कार्तिक ने रेड हाउस के अरनव को 11-07 व 11-05 से ब्लू हाउस के प्रतीक ने ग्रीनहाउस के जुनैद को 11-4 व 11-06 से, ब्लू हाउस के अयान ने रेड हाउस के नक्श को 11-07, 08-11 व 11-09 से हराकर द्वितीय चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में यशराघव, अवि, आरव, अनंत, उत्कर्ष,  जुनैद, हुसैन, रुद्र, उज्जवल, हिमांशु, अर्पित, लक्ष्य, हर्ष, अंश, रहमान, आदि छात्रों ने भी प्रतिभाग किया।  प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच कल खेले जाएंगे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के इस अवसर पर राजीव, अजीत, अक्षय, बबलेश, सूरज, हनित, गौरव, कृष्ण, इमरान, ज्योति, सुमन, निधि, आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम की एक और बड़ी पहल, मृत्युभोज बंद करने का दिलाया संकल्प