राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जिले की टीम का हुआ चयन
चयन ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर देकर जिले की मजबूत टीम तैयार करना है-गौरव चौहान
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-हरदोई में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जिले की बालक एवं बालिका टीम का चयन कर लिया गया है। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।खो खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव चौहान ने बताया कि चयन ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर देकर जिले की मजबूत टीम तैयार करना है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया की चयन ट्रायल मे बालक वर्ग में प्रियांशु, अभिनव, आर्यन चौहान, मनीष, संस्कार, शिवा, लक्की, नेवांश, आदित्य, काशिफ, यश तोमर, आयुष, शैफ, यक्षप और देव राठी का चयन किया गया। प्रतीक्षारत खिलाड़ियों में लक्ष्य, देवांश और अनुराग शामिल हैं। बालिका वर्ग में वैष्णवी, आरुषि, आफिया, जायना, नंदिनी, अनुष्का, प्रियांशी, गनिष्का, फारिया, सोहा, शालू, अवंतिका, जानवी, आइशा और नबिया का चयन किया गया। प्रतीक्षारत खिलाड़ियों में अनन्या, शगुन, आयत और मानवी को रखा गया है।चयन ट्रायल को सफल बनाने में जीनत पठान, धनपाल सिंह, गौरव पाल, वात्सल्य कुमार, नदीम, पंकज, प्रमिल चौधरी, उदयवीर सिंह, सोम प्रकाश, अक्षय कुमार, शशिकांत, मोनिका शर्मा, सूर्या राणा और अमित चौहान सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।


0 टिप्पणियाँ