वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील
रिपोर्ट-डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने आगामी विधान परिषद के चुनाव को लेकर विभिन्न कॉलेज में प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने अपनी टीम के साथ जनता हायर सेकंडरी स्कूल भांकला,पहल सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिलखनी,जनता किसान इंटर कॉलेज पहाँसू,चौधरी हुकुम सिंह डिग्री कॉलेज,विद्या देवी कन्या डिग्री कॉलेज, सरदार पटेल कन्या डिग्री कॉलेज आदि में पहुँच कर स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल व शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।नक्षत्र पँवार ने कहा कि ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहिए जो न केवल समस्याओं का समाधान कराए,सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाए बल्कि आप लोगों के सुख दुख में भी साथ खड़ा रहे।विकास प्रधान ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी निसन्देह आपकी कसौटी पर खरे उतरेंगे और शिक्षकों के लिए अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।इस दौरान शिक्षकों ने समर्थन का आश्वासन दिया।
0 टिप्पणियाँ