ग्लोकल यूनिवर्सिटी में HEALTHSPARK 2026 का हुआ समापन, रोगी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- ग्लोकल कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, ग्लोकल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय HEALTHSPARK 2026 कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम की थीम “Igniting Awareness, Inspiring Safer Healthcare” (जागरूकता को प्रज्वलित करना, सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं को प्रेरित करना) रही। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, संक्रमण की रोकथाम, रोगी सुरक्षा तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में प्रो. अश्वनी कुमार, डीन एकेडमिक्स, तथा प्रो. संजय कुमार, निदेशक, IQAC एवं प्राचार्य, पैरामेडिकल कॉलेज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन प्रदान करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने और स्वास्थ्य सेवाओं में पेशेवर मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दूसरे दिन पोस्टर प्रस्तुति, लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं फैकल्टी प्रेजेंटेशन आयोजित किए गए। पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. मोहम्मद यूसुफ, डॉ. सैयद कमरान, डॉ. शोभा त्रिपाठी, डॉ. बाबू खान, डॉ. फहीम, डॉ. असगर अली, प्रो. सी. पी. वर्मा एवं सुश्री अश्रिता दुबे द्वारा किया गया। हाथ धोने की सही विधियों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन ज़ोहैब एवं मेहक (BRIT, तृतीय सेमेस्टर) द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं, फैकल्टी प्रेजेंटेशन श्री मोहम्मद आमिर खान, सुश्री अश्रिता दुबे एवं सुश्री शबनम द्वारा दिया गया।पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में आयत अली एवं रितिका (BRIT, तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्शी अंजुम एवं उमरा खान (BRIT, तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मुकम्मिल एवं आयशा राव (BMLT, पंचम सेमेस्टर) तथा मुदस्सिर एवं अलीना मलिक (BRIT, तृतीय सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार तिवारी (BMLS, प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, पुनीत (D.AOTT, प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा उमामा (डिप्लोमा इन डायलिसिस, प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन सुश्री मुस्कान, श्री अर्जुन पंवार, श्री मोहम्मद आमिर खान एवं सुश्री शबनम द्वारा किया गया।कार्यक्रम में श्री गुरदीप पंवार, श्री अर्जुन पंवार, सुश्री मुस्कान एवं सुश्री मेहसर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और आयोजन की सफलता में सहयोग प्रदान किया।HEALTHSPARK 2026 का सफल समापन ग्लोकल यूनिवर्सिटी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक दक्षता तथा जिम्मेदार एवं संवेदनशील स्वास्थ्य पेशेवरों के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

0 टिप्पणियाँ