लगातार छठे दिन भी घर में नजरबंद रहे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल
निष्पक्ष चुनाव और लोकतंत्र की सुरक्षा ही हमारा उद्देश्य-अरविन्द पालीवाल
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर-देश में निष्पक्ष चुनाव की मांग और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षीदलों द्वारा नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर किए जा रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अनुसूचित विभाग अरविन्द पालीवाल को पुलिस ने लगातार छठवें दिन भी जनता रोड स्थित उनके आवास पर नजरबंद किये रखा।
पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए श्री अरविन्द पालीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में खुलेआम तानाशाही चल रही है जिससे आमजन बुरी तरह त्रस्त हैं और खुलकर कोई भी आज अपनी बात नहीं कर सकता है। उन्होंने देश में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर युवाओं के साथ की जा रही बदसुलूकी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी श्री राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में प्रदेश व केंद्र की राजनीति में बड़ा बदलाव करने का काम करेगी।
0 टिप्पणियाँ