Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा मनाया गया किसानों के मसीहा स्वर्गीय बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी 91वां जन्म दिवस

 भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा मनाया गया किसानों के मसीहा  स्वर्गीय बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी 91वां जन्म दिवस

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-किसानों के मसीहा  स्वर्गीय बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी 91वां जन्म दिवस कलेक्ट्रट परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा मनाया गया किसानों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के 91वां जन्म दिवस बोलते हुए राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विनय कुमार व जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए बड़ा संघर्ष किया है हमें बाबा साहब के  जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि उन्होंने जिंदगी भर गरीब मजदूर मजलूमों लोगों की आवाज बनकर बड़े-बड़े संघर्ष किए हैं उन्होंने हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ी है हमें भी उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर संगठन को आगे बढ़ाना है और किसानों गरीब  मजलूमों के लिए आवाज बुलंद करनी हैबैठक में मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार ने भी बाबा जी के जीवन शैली पर अपने विचार रखें बैठक में मास्टर रधुवीर सिंह,पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता,चौधरी, अप्रित त्यागी,चौधरी संजय सिंह,चौधरी मुकेश तोमर,भाग सिंह ,अवनीश सुधीर ,सोनू ,मनोज जी,सुमित,मुकेश त्यागी ,प्रेम ,भूरा, प्रदीप ठाकुरआदि किसान मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एडीजी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा