Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र और जनता की सेवा को धर्म मानते हैं-राज्यमंत्री जसवंत सैनी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र और जनता की सेवा को धर्म मानते हैं-राज्यमंत्री जसवंत सैनी

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र और जनता की सेवा को धर्म मानते हैं।उन्होंने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन में एक भी छुट्टी नहीं ली है।ऐसे महान नेता विरले होते हैं।

खण्ड विकास परिसर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को आवास योजना सहित लाभ के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का कायाकल्प हो चुका है।बहन बेटियों के प्रति अपराध पर अंकुश लगा है और विकास की गंगा हर तरफ बहती दिखाई देती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और देशवासियों की सेवा को अपना धर्म मानते हैं।उन्होंने 15 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया है और ऐसी कोई मिसाल नहीं है।
राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कल्याणकारी योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि पहले यह सब संभव नहीं था लेकिन मोदी जी ने कर दिखाया।भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने कहा मोदी योगी राज में गुंडे या तो जेल में हैं या दुनिया छोड़ गए।पहले शाम ढले घर से निकलते डर लगता था अब आधी रात की भी जनता बेख़ौफ़ अपने कार्य कर रही है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर से लेकर बड़े शहरों तक ऐसा विकास हुआ है जिसकी पहले केवल कल्पना की जाती थी।मोदी योगी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी गई है।इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पँवार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष चौधरी हैदर गुर्जर,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार, चंद्रपाल राणा,दीपक सैनी, सुलेख चंद,सन्नी देव गुर्जर,आपूर्ति अधिकारी नरेश कुमार, खंड विकास अधिकारी दीपक कुमार,बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ पंकज,सीएचसी प्रभारी डॉ अजीत राठी,सहायक विकास अधिकारी सचिन पँवार,प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सेवा सेतु संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड सरसावा परिसर में विकास खंड स्तर पर बहुद्देशीय शिविर का  किया गया आयोजन