Ticker

6/recent/ticker-posts

गदा स्पोर्ट्स को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए फेडरेशन कर रही है प्रयास-चित्रेन्दर कुमार

 राष्ट्रीय गदा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सहारनपुर में हुआ शुभारंभ

गदा स्पोर्ट्स को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए फेडरेशन कर रही है प्रयास-चित्रेन्दर कुमार

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-गदा स्पोर्ट्स को प्रोत्साहन देने और देश में इस पारंपरिक खेल को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से गदा स्पोर्ट्स फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 14वीं राष्ट्रीय गदा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का  आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में कई राज्यों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों को भी रोमांचित किया। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि फेडरेशन के महासचिव चित्रेन्दर कुमार, विशिष्ट अतिथि फेडरेशन के प्रवक्ता कुलदीप कुमार सोनी, सुन्दर लाल के द्वारा खिलाड़ियों की फाइट करवाकर किया गया। इस दौरान अतिथियों व फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। 
फेडरेशन के महासचिव चित्रेन्दर कुमार ने कहा कि गदा स्पोर्ट्स फेडरेशन लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर इस पारंपरिक खेल को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। विशेष बात यह है कि फेडरेशन बिना किसी सरकारी आर्थिक सहायता के अपने प्रयासों से गदा स्पोर्ट्स को देशभर में लोकप्रिय बनाने और खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ एवं भारत सरकार के खेल मंत्रालय से गदा स्पोर्ट्स को आधिकारिक मान्यता प्रदान करने की मांग की, ताकि इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को भी अन्य खेलों की तरह बेहतर अवसर और सुविधाएं मिल सकें। विशिष्ट अतिथि फेडरेशन के प्रवक्ता कुलदीप कुमार सोनी के द्वारा फेडरेशन के द्वारा किए जा रहे कार्य और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीमा सैनी, सुरेंद्र कुमार, रितु सैनी, मनोज कुमार, राजेंद्र तंवर, विनोद हांडा, अश्वनी, लखन कुमार, मनोज प्रजापति सहित अनेक खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन शगुन के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 राज्य महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की टीम चयनित