Ticker

6/recent/ticker-posts

ज़िला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में देवबंद के ग्राम सापला खत्री में किसान सेना (अराजनैतिक) का भव्य संगठन विस्तार

ज़िला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में देवबंद के ग्राम सापला खत्री में किसान सेना (अराजनैतिक) का भव्य संगठन विस्तार

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

देवबंद- किसान सेना (अराजनैतिक) के संगठन विस्तार के क्रम में ग्राम सापला खत्री में जिला संरक्षक सन्नवर अली के आवास पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला, तहसील, नगर एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।ग्राम पहुंचने पर जिला संरक्षक सन्नवर अली ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। 
कार्यक्रम में सन्नवर अली को जिला संरक्षक, चंद्रशेखर दीक्षित को सहारनपुर महानगर अध्यक्ष, इमरान अंसारी को जिला मीडिया प्रभारी, शोयब को मीडिया सह-प्रभारी, कलीम को ग्राम सापला अध्यक्ष तथा प्रदीप सैनी को सहारनपुर उप जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी साथी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं उसकी बेहतरी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और संगठन को जिले की प्रत्येक तहसील, ब्लॉक, नगर एवं ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाएगा। संगठन विस्तार का अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा किसान, गरीब और मजदूरों के हितों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।इस अवसर पर किसान सेना (अराजनैतिक) के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें डॉक्टर राजेश्वर सैनी, विपिन सैनी, सुशील सैनी, नगर अध्यक्ष अभिषेक, अभिषेक मंत्री, प्रदीप सैनी, मेहता मुखिया, जोगिंदर त्यागी, इरशाद पहलवान, राहुल धीमान, सलमान, आलम साहेब अंसारी, फुरकान, हाजी इस्लाम, अबरार एवं नगर उपाध्यक्ष आस मोहम्मद सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,