Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय शूटर अंकुर गोयल का सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

 अंतरराष्ट्रीय शूटर अंकुर गोयल का सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

दोहा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर बढ़ाया देश और जिले का मान

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- दोहा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में रजत एवं कांस्य पदक जीतकर भारत और सहारनपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटर अंकुर गोयल का रविवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है।
अंकुर गोयल के सहारनपुर पहुंचने पर जिला ओलंपिक संघ  सहारनपुर की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष संजय गर्ग तथा जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने अंकुर गोयल को पदक जीतने पर शुभकामनायें दी। इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारियों ने तालियों एवं ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि यह पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ सहारनपुर जनपद के लिए भी अत्यंत गौरव और गर्व का विषय है कि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंकुर गोयल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए है। जिला ओलंपिक संघ की ओर से उनका अभिनंदन और सम्मान करना सभी के लिए गर्व की बात है।इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, जिला एथलेटिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, गौरव कपिल, बॉक्सिंग कोच प्रवीण कुमार, जूडो कोच पुनीत आर्य, रुपेश सहित अनेक खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,