न्यू लाइट पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
विधायक मुकेश चौधरी व गणमान्य लोगो ने फीता काटकर किया उदघाटन
रिपोर्ट नदीम निज़ामी
नकुड-क्षेत्र के ग्राम ढोलामाजरा स्थित न्यू लाइट पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन हवन-पूजन एवं भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय मुकेश चौधरी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अतिथियों एवं ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।मुख्य अतिथि मुकेश चौधरी ने विद्यालय परिवार को नए भवन की स्थापना पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शैक्षिक सुविधाओं का विस्तार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर मनोनीत सभासद श्यामलाल धीमान एवं डॉ. के.पी. सिंह धीमान (संस्थापक, धीमान कल्याण महासभा उत्तर प्रदेश) ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन के शुभारंभ पर विद्यालय प्रबंधन, प्रबंधक ललित धीमान एवं समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विद्यालय अध्यक्ष सुदेश धीमान, प्रबंधक ललित धीमान एवं प्रधानाचार्य मा० मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, समस्त गणमान्य अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि न्यू लाइट पब्लिक स्कूल भविष्य में भी क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।इस मोके पर विद्यालय के स्टॉफ व क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहें

0 टिप्पणियाँ