मदरसा जामिया रहीमिया की जानिब से होने वाला सालाना जलसा इस बार अपनी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ 25 नवंबर को होगा मुनअक़िद
रिपोर्ट नदीम निज़ामी
बतादें कि विगत 12 सालों से मदरसे की जानिब से इस जलसे का इनअक़ाद होता चला आ रहा है। ये सिलसिला अब सिर्फ़ एक प्रोग्राम नहीं, बल्कि नकुड़ की पहचान और अहले-इलाक़ा की रिवायत बन चुका है। मदरसे के मोहतमिम मौलाना इफ़्तिख़ार क़ासमी ने बताया कि इस बाबरकत महफ़िल में मुल्क के मारूफ़ व नामवर उलमा-ए-किराम अपने ईमान-अफ़रोज़, दिलनशीं और पुर-असर बयानों से सामईन के दिलों को झकझोरेंगे। मेहमान-ए-ख़ुसूसी के तौर पर तशरीफ़ ला रहे हैं हाफ़िज़ इदरीश क़ुरैशी साहब, फ़लत मुज़फ़्फ़र नगर, मदरसा जामिया इमाम वली उल्लाह, नाज़िम तंज़ीम-ओ-तरक़्क़ी की सदारत जबकि मौलाना वसी सुलेमान नदवी साहब व मौलाना मुशर्रफ़ हुसैन साहब मदरसा इस्लामिया नूरुल इस्लाम कुम्हारहेड़ा, मनमाने अपने क़ीमती ख़यालात से महफ़िल को ज़ीनत बख़्शेंगे। मौलाना इफ़्तिख़ार क़ासमी ने अहले-इलाक़ा के तमाम लोगों से दिली अपील की है कि वो वक़्त पर पहुंचकर इस अज़ीमुश्शान महफ़िल की रौनक़ को दोगुना करें।
0 टिप्पणियाँ