Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री योगी जी बताएं गन्ने का मूल्य कब घोषित होगा-भगत सिंह वर्मा।

 मुख्यमंत्री योगी जी बताएं गन्ने का मूल्य कब घोषित होगा-भगत सिंह वर्मा।

गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल कराने के लिए बड़ौत से बड़ा आंदोलन शुरू होगा-भगत सिंह वर्मा।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

देवबंद तलहेडी बुजुर्ग- प्रदेश के गन्ना किसानों को चीनी मिलों से नगद गाने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल चाहिए। जिसके लिए बड़े संघर्ष की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसमें 17 नवंबर को बड़ौत में देश के लगभग दो दर्जन संगठनों के हजारों किसान भाग लेंगे। और बड़ौत से बड़े आंदोलन की तैयारी की शुरुआत की जाएगी। 
ग्राम गंगदासपुर जट में किसानो की एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना सीजन 2026-27 शुरू हो चुका है।अधिकतर चीनी मीले चल चुकी हैं। इसके बावजूद भी अभी भाजपा की योगी सरकार ने गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। जबकि कोल्हू और चर्खियों में गन्ने का मूल्य ₹500 कुंतल तक हो गया है। गन्ना कोल्हू में चीनी मिलों से काफी कम रिकवरी है। इसके बावजूद भी गन्ना कोल्हू गन्ना किसानों को ₹500 कुंतल नकद गन्ना भुगतान कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों मजदूरों के साथ आम आदमी को ₹65 प्रति किलोग्राम चीनी मिल रही है। इस मूल्य पर उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल कम से कम मिलना चाहिए। इसके अलावा जहां चीनी मिल गन्ने से 11 किलोग्राम से 13 किलोग्राम तक चीनी बना रही है।वहीं पर गन्ने से चीनी मिल 5 किलोग्राम तक सिरा बना रही है। और इसके अलावा बगास खोई से चीनी मील बिजली उत्पादन कर रही हैं।जिससे करोड़ों रुपए कमा रही हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार गन्ने से बनने वाला सिरा  से बनने वाले अल्कोहल से बनने वाली देसी और अंग्रेजी शराब से प्रतिवर्ष 60 हजार करोड रुपए से अधिक एक्साइज ड्यूटी के रूप में राजस्व प्राप्त कर रही है। इसके बावजूद भी गन्ना किसान विरोधी भाजपा की योगी सरकार गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल तो दूर गन्ने का लागत मूल्य 550 रुपए कुंतल भी नहीं गन्ना किसानो दिला पा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि इस बार प्रदेश के गन्ना किसानों को चीनी मिलों से नगद गाने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल चाहिए। जिसके लिए बड़े संघर्ष की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसमें 17 नवंबर को बड़ौत में देश के लगभग दो दर्जन संगठनों के हजारों किसान भाग लेंगे। और बड़ौत से बड़े आंदोलन की तैयारी की शुरुआत की जाएगी। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि यदि इस बार गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल सरकार ने तत्काल घोषित नहीं किया और चीनी मिलों से पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज नहीं दिलाया तो प्रदेश के गन्ना किसान विधानसभा के 2027 चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार गन्ना किसानो जका शोषण कर रही है। और चीनी मिलों से साठगांठ करके गन्ना किसानो को बर्बाद करने पर तुली हुई है।जिसे प्रदेश के गन्ना किसान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में पदम सिंह रविंद्र कुमार भूपेंद्र सिंह गिल प्रदीप बराड मोहित शर्मा सुभाष शर्मा सुरेश कुमार दीपक पूनिया आजाद सिंह पप्पू जोगिंदर सिंह अमरदीप मान विक्की चौधरी संदीप कुमार आकाश कुमार पुनिया प्रहलाद सिंह रामवीर सिंह आदि ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,