महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम ने बंद कराई मृत्युभोज कुप्रथा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- समाज में व्याप्त मृत्युभोज कुप्रथा को बंद करने की दिशा में महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम, पिलखनी ने एक और सराहनीय पहल की है।ब्लॉक सरसावा के ग्राम हरड़ाखेड़ी में पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह कश्यप के पुत्र पंकज कश्यप का सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना पर महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम के संस्थापक एवं कश्यप महासभा के महासचिव प्रधान मांगेराम कश्यप समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
श्रद्धांजलि सभा से एक दिन पूर्व ही आश्रम की टीम ने उपस्थित रिश्तेदारों और बुद्धिजीवी वर्ग से वार्ता कर तिज्जे/तेरहवीं पर मृत्युभोज न बनाने की अपील की थी, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया था।निर्णय लिया गया कि तेरहवीं पर केवल कंधा देने वालों के लिए ही भोजन की व्यवस्था होगी और मृत्युभोज नहीं बनाया जाएगा। सभी ने एकमत होकर संकल्प लिया कि यदि भविष्य में समाज में कोई भी मृत्युभोज बनाएगा तो समाज का कोई भी व्यक्ति वहां भोजन ग्रहण नहीं करेगा, तभी इस कुप्रथा का अंत संभव है।आज तिज्जे/तेरहवीं के अवसर पर रस्म पगड़ी के दौरान सभी रिश्तेदार, राजनैतिक व बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित रहे और मृत्युभोज कुप्रथा को बंद करने के संकल्प को दोहराया।अंत में सभी ने हाथ उठाकर समाज में मृत्युभोज कुप्रथा को जड़ से खत्म करने और जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मांगेराम कश्यप महासचिव कश्यप महासभा, डॉ. धर्मसिंह सैनी पूर्व कैबिनेट मंत्री, विजेन्द्र कश्यप पूर्व जिला अध्यक्ष, नाथीराम कश्यप, ऋषिपाल कश्यप बड़गांव, धीरसिंह कश्यप गुमटी, रिटायर्ड सूबेदार मेजर नेत्रपाल कश्यप, नरेश सैनी प्रभारी बसपा, संदीप सैनी अध्यक्ष सपा, अरविन्द कुमार, गौतम कश्यप पत्रकार, शीशपाल कश्यप फौजी, गुरदयाल कश्यप, नीरज कश्यप, अनुज कश्यप आजाद समाज पार्टी, मनीराम कश्यप, रूपराम कश्यप, राधेश्याम कश्यप सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ