पार्षद फहाद सलीम ने कहा कई बार लिखित शिकायत करने के बाद भी नहीं सुधरी वार्ड 44 की सफाई व्यवस्था
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-वार्ड 44 में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर नालिया चौक महापौर जी नगर आयुक्त से पार्षद फहाद सलीम ने कई बार लिखित शिकायत करने के बाद भी नहीं सुधरी सहारनपुर की सफाई व्यवस्था पर नगर निगम कार्यवाही को तैयार नहीं हैपार्षद फहाद सलीम ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा निजी कंपनी आने के बाद सफाई व्यवस्था पूरे शहर की नर्क बन चुकी है पार्षद फहाद सलीम ने बताया की उनके वार्ड 44 मैं मोहल्ला चवरबरदारान मोहल्ला शिराजान, कोड़ेबनदान, क़ुतुबशेर, कुमारो का मोहल्ला, मोहल्ला बाजदारान, चौक बाजदारान, मोहल्ला लुंगीग्रान मैं मोहल्ला शाहविलयत मैं प्रतिदिन सफाई नहीं होने से सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा आधे कर्मचारियों का घर बैठा कर गया उनकी हाज़री लगाई जाती है व कर्मचारियों से मोटी रकम वसूली जाती है जिस कारण सफाई व्यवस्था बद से बत्तर होती जा रही है इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाब दे ही तय हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए पार्षद फहाद सलीम ने कहा कि सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो मजबूत पार्षद दल नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे इस मोके पर फहाद सलीम पार्षद,मोहम्मद चाँद,आसिफ जमाल ,रमीज राजा,खुर्रम खान,मुन्तज़िर खान,मोहम्मद अकील ,मोहम्मद मुजीबर्रहमान,रिहान खान,गुलज़ार अहमद,मजीद अली,फरहान खान आदि सहित लोग मौजूदा रहे

0 टिप्पणियाँ