जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सहारनपुर खादी महोत्सव का उद्घाटन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी द्वारा कंपनी बाग में आयोजित उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2026-27 का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरान्त मा० जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों / राज्यों से आयी उत्कृष्ट इकाईयों का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। उनके द्वारा महात्मा गांधी जी की मूर्ति का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह में आर्य कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मण्डल स्तरीय ग्रामोद्योग पुरस्कार के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को भी प्रमाण-पत्र, शिल्ड, डमी चैक प्रदान किया।प्रदर्शनी में श्री मांगेराम चौधरी द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढावा देते हुए अपनाने का आग्रह किया गया। उन्होंने अलग-अलग राज्यों एवं जनपदों से आए उद्यमियों को प्रेरित किया गया एवं स्टॉलों में लगे उत्पादों की सराहना की गयी। जी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामेन्द्र द्वारा मा० प्रधानमंत्री जी की विचारधारा वोकल फोर लोकल-स्वदेशी अपनाओं पर बल दिया गया। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्रीमती माधवी सिंह द्वारा महात्मा गांधी जी के विचारो को बढावा देते हुए स्वदेशी को अपनाने हेतु अनुरोध किया गया। प्रदर्शनी में राजकीय पॉलीटेक्नीक, सहारनपुर के छात्र-छात्राओं, आई०टी०आई० के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण किया गया एवं आंगनवाडी कार्यकत्री की महिलाओ द्वारा भी प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्रीमती माधवी सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री प्रदीप कुमार, जिला उद्यान अधिकारी श्री गमपाल सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री सोम प्रकाश, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शामली श्री जुगल किशोर व खादी ग्रामोद्योग विभाग के स्टॉफ उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ