Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

 ग्लोकल विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारत सरकार द्वारा 16 से 30 नवंबर तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत ग्लोकल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों के स्वयंसेवकों द्वारा अधिकारी डॉ. शोभा त्रिपाठी एवं डॉ. बिलाल अहमद के निर्देशन में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने हाईवे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान NSS के छात्र-छात्राओं ने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का सम्मान करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की स्थिति में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया।स्वयंसेवकों ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की रक्षा करने की सामाजिक जिम्मेदारी भी है। छोटी-सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी, जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना था। स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करेंगे और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते रहेंगे।ग्लोकल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की यह पहल समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी का सशक्त उदाहरण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास पार्टी के मजबूत स्तंभ थे जिन्होंने पार्टी हित में सदैव कार्य किया-अब्दुल वाहिद