पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास पार्टी के मजबूत स्तंभ थे जिन्होंने पार्टी हित में सदैव कार्य किया-अब्दुल वाहिद
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -समाजवादी चिंतक आजीवन प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामशरण दास की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण करते हुए उनके आदर्श और सिद्धांतों पर चलते हुए 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी रामशरण दास को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए इस दौरान पार्टी जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास पार्टी के मजबूत स्तंभ थे जिन्होंने पार्टी हित में सदैव कार्य किया और सदैव ही पार्टी को समर्पित भावना से मजबूत बनाने का कार्य किया ऐसे व्यक्तित्व से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि वह हमारे आदर्श के रूप में आज भी हम सब के बीच विद्यमान है। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा एवं प्रदेश सचिव रतन यादव ने कहा है 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता लग जाए जिससे इस भाजपा सरकार से जनता को मुक्ति मिले और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने और उत्तर प्रदेश का विकास हो लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा एवं महानगर विधानसभा अध्यक्ष कासिफ अल्वी ने कहा कि समाजवाद के नारे को बुलंद कर सिद्धांतों की राजनीति करने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास ने सदैव समर्पित भावना से कार्य किया जिसके फल स्वरुप आज पार्टी बुलंदी के शिखर को छू रही है प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने चौधरी रामशरण दास को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि उनके पद चिन्हों का आज तक वह अनुसरण कर रहे हैं, सादा जीवन उच्च विचार को सर्वोपरि मानने वाले चौधरी रामशरण दास के कार्य शैली को वह आज भी अंगीकार किए हुए हैं और उनके दिखाएं मार्ग पर चलते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर चौधरी जुमला सिंह प्रवीण सिंह शाहिद मंसूरी वेदपाल पटनी इस्लाम मलिक मोहम्मद मुस्लिम आदि मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ