Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर जाकर नये मतदाताओं से बात की नगरायुक्त ने

 घर-घर जाकर नये मतदाताओं से बात की नगरायुक्त ने 

नगरायुक्त ने वार्ड 28 के तकिया में एसएसआर का किया निरीक्षण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज वार्ड 28 के मौहल्ला तकिया स्थित सीडीएम गर्ल्स इण्टर कॉलेज में चल रहे मतदाता सूची 2026 की विशेष संक्षित पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभुराम वाली गली के कुछ मतदाताओं से भी उनके घरों पर जाकर जानकारी ली। उन्होंने सफाई नायकों व सफाई निरीक्षकों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कर छूटे हुए मतदाताओं तथा नये मतदाताओं का डाटा लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। 
नगरायुक्त शिपू गिरि आज दोपहर वार्ड 28 के सीडीएम इण्टर कॉलेज पहुंचे और वहां मौजूद बीएलओ साहबसिंह, सुमन, ममता वर्मा व अंजुबाला से एसएसआर के सम्बंध में जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि कुछ परिवारों से मतदाता सूची मे नाम बढ़ाने के लिए फार्म मिले है। इस पर उन्होंने पूछा कि ये नाम क्यों छूट गए थे? बीएलओ ने बताया कि जिन युवकों ने अभी 18 वर्ष पूरे किये हैं या जो युवतियां शादी होकर परिवारों में आयी है उनके नाम बढ़ाने के लिए फॉर्म मिले हैं। इसके अलावा जो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए है या जो मृतक हैं उनके नाम काटे जा रहे हैं। इस पर नगरायुक्त ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक किसी मतदाता का मृत्यु प्रमाणपत्र सामने ना हो तब तक उसका नाम मतदाता सूची से ना काटा जाए। 
नगरायुक्त ने एसएसआर में लगे नगर निगम की टीम के सफाई नायकों एवं सफाई निरीक्षकों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक घर से सर्वे करके जो छूटे हुए मतदाता है तथा एक जनवरी 2027 को जो 18 वर्ष के हो रहे हैं, उनका डाटा लेकर जिला निर्वाचन के कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त नगरायुक्त मौहल्ला तकिया में  निरीक्षण के दौरान सोनू सैनी व प्रेमकुमार के परिवार से भी मिले और उनके परिवार में नये मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली। नगरायुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद तथा सफाई निरीक्षक सोम कुमार को तकिया क्षेत्र की पूरी तरह साफ सफाई कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव व क्षेत्रीय पार्षद मौ. आसिफ भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास पार्टी के मजबूत स्तंभ थे जिन्होंने पार्टी हित में सदैव कार्य किया-अब्दुल वाहिद