राज्य महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की टीम चयनित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, लखनऊ के निर्देशन में 25 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्य महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 नवंबर तक जौनपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए मंडलीय महिला खो-खो टीम का चयन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। चयन प्रक्रिया में 12 मुख्य खिलाड़ियों के साथ चार आरक्षित खिलाड़ियों सहित कुल 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा के निर्देशन में तथा सहारनपुर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आयोजित चयन प्रक्रिया जिला खो-खो संघ के वरिष्ठ सह सचिव शमनीष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। खिलाड़ियों का चयन मुजफ्फरनगर के प्रशिक्षक धनपाल सिंह, सहारनपुर के प्रशिक्षक गौरव पाल एवं कुमारी जीनत पठान ने किया।चयनित 12 सदस्यीय मुख्य टीम में मुजफ्फरनगर की आठ तथा सहारनपुर की चार खिलाड़ियों को स्थान मिला है। वहीं आरक्षित सूची में सहारनपुर की तीन और मुजफ्फरनगर की एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा एवं वरिष्ठ खो-खो खिलाड़ी रविकांत धीमान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण तालियों के बीच की। मुख्य टीम में पलक, माही, सृष्टि, कोमल, छवि, राधिका, गुड़िया और अनामिका (मुजफ्फरनगर) तथा मिस्बाह, आयशा खान, प्रियांशी और अंशु (सहारनपुर) शामिल हैं।आरक्षित खिलाड़ियों में सहारनपुर की अंजली, खुशनुमा और आजिया तथा मुजफ्फरनगर की पूर्वी को स्थान दिया गया है।इस अवसर पर कुमारी सुप्रिया रानी, शिवनंदन, रवि कोरी एवं आदेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। वहीं योगेश राठी, अमित राठी, मयंक, मनोज प्रजापति, नदीम, सतबीर, वात्सल्य, रितिका सहित अन्य उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

0 टिप्पणियाँ