Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की टीम चयनित

 प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की टीम चयनित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक कानपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपद के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता एवं जूडो प्रशिक्षक पुनीत कुमार आर्य के निर्देशन में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बालक एवं बालिका वर्ग में  खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से वंश, हर्ष रावत, ओजस्वी, अनमोल पाल, शिवम, दिव्यांश राना, वंश चैटाला, ठाकुर नितिश कुमार और अधिराज तोमर शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग में गौरांगी, सिमरन, शगुन, सुहाना, ग्याना सिंह, श्रेया बरमन, नंदनी, मोहिनी और जारा खान ने सहारनपुर मंडल की टीम में जगह बनाई।इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर राहुल चोपड़ा, सूरज प्रताप, अमन झा, मो. नोशाद अली, रिद्विम गुप्ता एवं रूपेश कुमार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ग्लोकल विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान