सेतु अभियान के अंतर्गत विकास खंड नागल में सेवा आंगन मिलन सम्मेलन हुआ आयोजित
रिपोर्ट-एसडी गौतम
सहारनपुर-सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड नागल में विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेंद्र निम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी की उपस्थिति में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत हैल्दी बेबी प्रतियोगिता, आशा सम्मेलन एवं समूह सखी, बीसी सखी स्वास्थ्य सखी द्वारा किए जा रहे विभिन्न उत्पादों का आयोजन किया गया। नव नियुक्त आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, साड़ी वितरण, बेस्ट आशा वर्करों को सम्मानित पत्र, वृद्ध जनों को छड़ी, वाकर वितरण हैल्थ चेकअप, आवास एवं शौचालय के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
0 टिप्पणियाँ