विधायक देवेंद्र निम ने किया लोक निर्माण विभाग विश्वास गृह का शिलान्यास
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से ऐतिहासिक विकास कराया है।हमारी सरकार जनता के सपनों को पूरा कर रही है।
भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने भव्य कार्यक्रम में दो करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लोक निर्माण विभाग विश्वास गृह का विधि विधान के साथ शिलान्यास किया।संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि जनता के स्नेह और विश्वास के साथ अपनी विधानसभा क्षेत्र में हमने विगत कार्यकाल और वर्तमान कार्यकाल में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराए हैं।हमने जनहित से जुड़े वो काम भी कराए जिन्हें दूसरी सरकारों में कोई महत्त्व ही नहीं दिया गया।उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति सभी को साथ लेकर चलने वाली है।देवेंद्र निम ने कहा कि यह लोक निर्माण विभाग विश्वास गृह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के विज़न का एक हिस्सा है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।देवेंद्र निम ने कहा कि हमारी कोशिश है रामपुर मनिहारान नगर पंचायत से नगर पालिका बने ताकि यहाँ और ज़्यादा विकास हो।इस दौरान संजय चेयरमैन, पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, ब्रह्म सिंह,बिट्टू नम्बरदार,रामू चौधरी, किरतपाल मिंटू,जसबीर चौधरी,विकास प्रधान,मनोज जैन,सूरज वाल्मीकि, योगेश आदि भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ