Ticker

6/recent/ticker-posts

एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर

एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर

रिपोर्ट: रवि बख्शी

सहारनपुर- विशाल विहार कॉलोनी स्थित समाजसेवी एवं प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह त्यागी के निवास पर “एक शाम गणपति बप्पा के नाम, शाश्वत्तम सरगम के साथ” भव्य एवं मनोहारी भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति और संगीत से सराबोर इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के भजनों का आनंद लिया और वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भजन संध्या का शुभारंभ प्रवेश चौधरी ने अपने मधुर कंठ से भजन प्रस्तुत कर किया। इसके पश्चात कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजीव सिंह त्यागी ने भावपूर्ण एवं मन को छू लेने वाला भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में रवि बख्शी ने “थोड़ा ध्यान लगा बाबा, दौड़े-दौड़े आएंगे” भजन के माध्यम से अपनी भक्तिमय प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं डॉ. गोपाल कुश ने “कान्हा मैं तेरी पतंग” भजन प्रस्तुत कर सभी को आनंदित कर दिया।इसके बाद शिक्षक पंकज पाठक ने अपने मधुर एवं रसीले भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित भक्तजन भक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर हो गए।अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत