Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित आदर्श ग्राम चकवाली में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने किए 'भारत सरोवर' पर दीप प्रज्वलन

राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित आदर्श ग्राम चकवाली में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कि 'भारत सरोवर' पर दीप प्रज्वलन

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/ अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित आदर्श ग्राम चकवाली के 'भारत सरोवर' पर दीप प्रज्वलन कर 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ किया।इस अवसर पर गांव के ऐतिहासिक 'भारत सरोवर' पर पांच हजार दीपक जलाए गए जिससे संपूर्ण सरोवर प्रांगण दीपों की अलौकिक आभा से जगमगा उठा।

कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत ग्राम स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामाजिक कल्याण के कार्यों को गति देने का निर्णय लिया गया।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास और सेवा की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस दौरान डीपीआरओ,डीडीओ, एबीएसए, तहसीलदार, एडीओ पंचायत, आरटीओ पर्यटन,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह,ग्राम प्रधान सविता देवी, नकुल चौधरी, प्रमोद कौशिक,दीपक सैनी, सचिन पँवार,डॉ किरनपाल सिंह,डॉ वीरेन्द्र कपिल,नारायण सिंह, सुभाष चौहान, ज्ञान सिंह, भूपेंद्र, नीरज मित्तल, जेई गौतम, विनीत,इंद्रपाल, सोनू सहित अन्य गणमान्य व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं पर्यावरण व जल संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए