Ticker

6/recent/ticker-posts

आदर्श गाँव चकवाली की ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुई सम्मिलित

आदर्श गाँव चकवाली की ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुई सम्मिलित

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत चकवाली में भारत के नक़्शे पर बने भारत सरोवर बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए की सराहना-प्रधान श्रीमती सविता देवी

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/ अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-आदर्श गाँव चकवाली की ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीमती सविता देवी के कार्यों की सराहना की।

भारत सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा एपी शिन्दे सभागार नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर मनिहारान क्षेत्र के प्रसिद्ध मॉडल विलेज चकवाली की ग्राम प्रधान श्रीमती सविता को भी आमंत्रित किया गया था।श्रीमती सविता देवी ने दिल्ली पहुँच कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में भारत के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र में नई सोच और ऊर्जा से कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गाँव जितने विकसित-खुशहाल होंगे देश भी उतना ही विकसित खुशहाल होगा।लौटने पर श्रीमती सविता देवी ने बताया कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत चकवाली में भारत के नक़्शे पर बने भारत सरोवर बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते सराहना की।सविता देवी ने कहा कि हम सभी के सहयोग से विकास की ऐसी मिसाल बनाने में लगे हैं जिससे प्रेरणा ली जा सके।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी ने कहा कि आज ग्राम पंचायत चकवाली विकास कार्यों,चकवाली द्वार, भारत सरोवर जैसे कार्यों के चलते क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर दूर विशिष्ट पहचान बना चुका है।हम सब मिलकर अपनी ग्राम पंचायत को और अधिक विकसित बनाने का प्रयास करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए