प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का होगा आयोजन- राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितम्बर 2026 तक अयोध्या में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम के चयन के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 22 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे तथा मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 23 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की ओर से प्रतिभाग करेंगे। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2007 के बाद की होनी चाहिए। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण-पत्र अथवा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की प्रविष्टि पूर्णतः निःशुल्क है।
0 टिप्पणियाँ