21 सितंबर को दिल्ली चलो...
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-नानौता -अखिल भारतीय महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के आह्वान पर दिनांक 21 सितंबर 2026 को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के उपलक्ष में जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया
पूनम शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी के मानदेय बढ़ोतरी का जो ढिंढोरा पीटा जा रहा है वह एक झूठ के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि सरकार द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है कि आंगनबाड़ी को ₹8000 प्रति माह दिए जा रहे थे जबकि किसी आंगनबाड़ी को ₹8000 प्रति माह मानदेय प्राप्त नहीं हुआ अब बढ़ोतरी के नाम पर ₹4000 पीएलआई के रूप में कर दिए गए हैं जो पूरी तरह से अधिकारियों के रहमों करम पर टिका हुआ है जिला संरक्षक नरेंद्र दत्त शर्मा ने कहा की अक्टूबर में केंद्र सरकार का बजट आने वाला है इसलिए दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचकर केंद्र की सरकार से मानदेय बढ़ोतरी के लिए ज्ञापन देने का कार्यक्रम है ताकि केंद्र की सरकार द्वारा भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी की जा सके इसमें मुख्यतः राकेशवती, कोमल, सुषमा राणा पुष्पा देवी सोनिया गीता देवी, आमो रीना देवी आदि काफी कार्यकर्ता उपस्थिति रही
0 टिप्पणियाँ