राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं महापौर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के सहारनपुर आगमन पर महानगर में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वागत के लिए महानगर में विभिन्न स्थानों पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस एकत्रित हुए और उनका भव्य स्वागत किया।
नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी एवं महापौर श्री अजय कुमार सिंह जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के साथ नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी ने संत श्री रविदास मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। हजारों कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।महानगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। हजारों कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वागत कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सहारनपुर आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह रहा। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका अभिनंदन किया।महापौर श्री अजय कुमार सिंह जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचारहै हुआ है। उनके मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वागत के दौरान महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस की सहभागिता रही।


0 टिप्पणियाँ