मदरलैंड पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र धैर्य प्रताप सिंह ने सीबीएसई नेशनल योग प्रतियोगिता में किया क्वालिफाई
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-मदरलैंड पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र धैर्य प्रताप सिंह ने सीबीएसई नेशनल योग प्रतियोगिता में क्वालिफाई किया है।धैर्य ने अपनी प्रतिभा के बल पर धैर्य ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है।
धैर्य की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी ने कहा कि धैर्य प्रताप सिंह का सीबीएसई नेशनल योग प्रतियोगिता में क्वालिफाई करना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। यह उसकी मेहनत, लगन और योग के प्रति समर्पण का परिणाम है।विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं योग को भी विद्यालय में विशेष महत्व दिया जाता है। धैर्य की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को पहचानने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।विद्यालय के प्रबंधक श्री सत्य संयम भूर्यान ने कहा कि धैर्य ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर सीबीएसई नेशनल योग प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने धैर्य को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।विद्यालय परिवार ने धैर्य प्रताप सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ