Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा सीट रामपुर मनिहारान में नौकरशाह पर दांव चल सकती है कांग्रेस, चर्चाओं का दौर शुरू

 विधानसभा सीट रामपुर मनिहारान में नौकरशाह पर दांव चल सकती है कांग्रेस, चर्चाओं का दौर शुरू

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-यूं तो विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है और समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी में गठबंधन लगभग संभव है लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने स्तर पर इसकी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा एक नौकरशाह को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चा है। 

रामपुर मनिहारान सीट की बात करे तो यह सीट चमार बाहुल्य है जहां मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी से तेजतर्रार नेता पूर्व राज्यमंत्री विनोद तेजयान एड० व भाजपा से पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू फिलहाल संभावित प्रत्याशी माने जा रहे हैं और दोनों ही पूर्व बसपाई है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी उक्त नौकरशाह को चुनावी मैदान में उतारती है तो विधानसभा में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है क्योंकि उक्त नौकरशाह के पिताजी पूर्व में कमिश्नर रहे है और जनपद ही नहीं प्रदेशभर के साथ साथ कई जगहों पर शिक्षा को केंद्र बिंदु बनाकर खासतौर से बहुजन समाज में महापुरुषों के मिशन को बढ़ाते हुए शिक्षा का प्रचार प्रसार करते रहे हैं वर्तमान में उक्त नौकरशाह भी शिक्षण संस्थान खुलवाकर प्रत्येक साल जरूरतमंदों की शादियां कराते रहे हैं और सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी रहते है। उक्त नौकरशाह की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके संस्थान और आवास पर बौद्ध धम्म गुरु दलाई लामा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता उनके यहां आ चुके हैं और जनपदभर के सभी पार्टियों के नेताओं के साथ भी उनके अच्छे संबंध है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी उक्त नौकरशाह पर दांव खेलती है तो राजनीतिक दलों के सामने बड़ा सियासी संकट खड़ा हो सकता है और मुकाबला बड़ा रोमांचक होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेलवे पेंशनरों के लिए किया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन