Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने किया संगठन का विस्तार।


राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने किया संगठन का विस्तार।

मुकेश चौधरी राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए,संजीव बालियान सरसावा जिलाध्यक्ष और ब्रह्मपाल पुनिया महानगर अध्यक्ष व राजदीप ढाका प्रदेश उपाध्यक्ष बने।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-  पैरामाउंट कार्यालय पर राष्ट्रीय जाट महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौधरी एवं समस्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने मुकेश चौधरी का स्वागत करते हुए कहा कि मुकेश चौधरी को जाट समाज में बहुत अहम जिम्मेदारी शोंपी गई है हमें विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद समाज के उत्थान के लिए ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा से कार्य करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। जाट समाज की भलाई के लिए जो भी कार्य किए जाएंगे वो समाज को आगे बढ़ाने,समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और समाज में एकजुटता लाने के लिए किए जायेंगे।जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, महानगर अध्यक्ष ब्रह्मपाल पुनिया और प्रदेश उपाध्यक्ष राजदीप ढाका ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष जताया।इस दौरान जीतेंद्र सिंह,अंकित बालियान,रिंपल बालियान,मनीष चन्देना,मनोज कुमार,अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेलवे पेंशनरों के लिए किया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन