रेलवे पेंशनरों के लिए किया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-रेलवे पेंशनर्स समाज के तत्वावधान में रेलवे पेंशनरों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 105 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए। रेलवे एम्पैनल्ड मेडीग्राम हॉस्पिटल में शिविर का शुभारंभ नगर मेयर एवं हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया।रेलवे पेंशनर्स समाज के संस्थापक आरसी शर्मा ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया। शिविर में यूरोलॉजिस्ट डॉ. शरद अग्रवाल, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रवि जैन, न्यूरो सर्जन डॉ. रवि ठक्कर, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नईम कुरैशी तथा अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ गर्ग ने मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जय नारायण शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, राज कुमार धींगड़ा, मूलचंद रांगड़ा, अमरनाथ त्यागी, संजीव छाबड़ा, इकबाल अजीम, स्वतंत्र भारद्वाज, विजय त्यागी, विजेंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ