Ticker

6/recent/ticker-posts

आमजन को जागरूक करना ही सेवा संकल्प सेतु अभियान का मकसद-डीडीओ वीरेंद्र यादव

 आमजन को जागरूक करना ही सेवा संकल्प सेतु अभियान का मकसद-डीडीओ वीरेंद्र यादव

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सोशल ऑडिट पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शासन द्वारा चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान का मकसद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभांवित करना है,

उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं इसलिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए इस अभियान को चलाया गया है। इस दौरान श्री यादव ने ऑडिट प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए वाल पेंटिंग व रजिस्टरों के रखरखाव हेतु आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस अवसर पर डीसैक ओम पलेश, खंड विकास अधिकारी असलम परवेज, सचिव राहुल चौधरी, ग्राम रोजगार सेवक फिरोज अहमद, पंचायत सहायक मुस्कान, ऑडिट बीआरपी राकेश कुमार, सदस्य लिवाली शर्मा, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार, सतीश कुमार, बीरबल, अरुण, मुरसलीन, रामेश्वर, सुलोचना, गीता, शिक्षा, गुड्डी, नीरा व मीरा समेत आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेलवे पेंशनरों के लिए किया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन